Bridge Collapse : अब तक 132 की मौत, मेंटिनेंस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, SIT करेगी जांच…पढ़िए

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए अब तक का अपडेट।



अपडेट

11:49 AM, 31-OCT-2022
नेपाल के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
मोरबी हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मोरबी में हुए हादसे पर मैं दुख व्यक्त करता हूं। इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

11:47 AM, 31-OCT-2022
अपनों को तलाश रहे लोग
मोरबी हादसे में घायल हुए लोगों को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनिल नाम के एक शख्स ने बताया कि जब पुल टूटा, उस वक्त मेरी दो बेटियां, पत्नी, पत्नी की बहन, पत्नी की चाची और उनके तीन बेटे उसी जगह मौजूद थे। मेरी पत्नी के सिर में चोट लगी है। उसका सीटी स्कैन कराया गया है।

11:43 AM, 31-OCT-2022
केजरीवाल ने रद्द किया रोड शो
गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के आदमपुर में अपना रोड शो रद्द कर दिया है। बता दें कि यह रोड शो आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर आयोजित होना था।

11:35 AM, 31-OCT-2022
सीएम पटेल ने लिया हालात का जायजा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर दुख भी जाहिर किया। बता दें कि मोरबी पुल के हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:54 AM, 31-OCT-2022
मेंटिनेंस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मोरबी पुल हादसा मामले में केबल ब्रिज का मेंटिनेंस करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'महिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कलेक्टर और जिला पंचायत की अध्यक्ष रही मौजूद

09:01 AM, 31-OCT-2022
राजकोट के जिला कलेक्टर ने कही यह बात
राजकोट के जिला कलेक्टर अरुण महेश बाबू ने बताया कि एसडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। इनमें एक टीम राजकोट और दूसरी टीम वडोदरा से आई है। इसके अलावा आर्मी, एयरफोर्स, फायर डिपार्टमेंट और नगर निगम की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

08:27 AM, 31-OCT-2022
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में कल हुए हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सबसे पहले मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे।
08:15 AM, 31-OCT-2022
पीएम मोदी का रोड शो रद्द
मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर पीएम मोदी ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। हादसे के चलते सोमवार को अहमदाबाद में होने वाला उनका रोड शो रद्द कर दिया गया है। बीजेपी गुजरात मीडिया सेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। मीडिया संयोजक डॉ. याग्नेश दवे के मुताबिक, मोरबी त्रासदी के मद्देनजर सोमवार को कोई कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, 2,900 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट को समर्पित करने का कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चरौदा में सहायक संचालक मछली पालन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, मछुवारा समितियों को किया सामग्री का वितरण

07:43 AM, 31-OCT-2022
अब तक 132 लोगों की मौत
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि नेवी, एनडीआरएफ, एयरफोर्स और आर्मी के जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। करीब 200 लोगों की टीम पूरी रात काम करती रही। इस मामले में आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आईजीपी रेंज के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 132 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी है।

07:26 AM, 31-OCT-2022
दिन निकलते ही बचाव कार्य शुरू
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंघवी मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि थलसेना, वायुसेना, नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। वहीं, मौके पर 108 डॉक्टरों की टीम भी तैनात है।

Gujarat | Early morning visuals from the accident site in #Morbi where more than 100 people have lost their lives after a cable bridge collapsed.

Gujarat Home Minister Harsh Sanghavi is also present at the spot. pic.twitter.com/TxtzWySFGT

— ANI (@ANI) October 31, 2022

07:14 AM, 31-OCT-2022
गुजरात के गृह मंत्री घटनास्थल पर
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौके पर मौजूद हैं।

06:56 AM, 31-OCT-2022
मोरबी सिविल अस्पताल में मोरबी केबल ब्रिज गिरने से घायल हुए मरीजों को भर्ती कराया गया है। कल शाम केबल ब्रिज गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

06:47 AM, 31-OCT-2022
राहत-बचाव कार्य में सेना भी जुटी
भारतीय सेना के मेजर गौरव ने कहा कि बचाव कार्य अभी भी जारी है। रात करीब तीन बजे भारतीय सेना यहां पहुंच गई थी। हम शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव अभियान चला रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir National Lok Adalat News : जिला एवं सत्र न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, कई बरसों से अलग रहे दंपति को समझाइश देकर कराई गई आपसी सुलह

06:30 AM, 31-OCT-2022
पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे के मद्देनजर सोमवार को अहमदाबाद में होने वाले अपने रोड शो को रद्द करने का फैसला किया है। रविवार की देर शाम गुजरात भाजपा मीडिया सेल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

06:08 AM, 31-OCT-2022
अब तक 100 से ज्यादा मौतें
गुजरात सूचना विभाग ने कहा कि सुबह तक 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। करीब 177 लोगों को बचा लिया गया है। 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड तलाशी व बचाव अभियान चला रही है।

error: Content is protected !!