JanjgirChampa News : लछनपुर केराझरिया हसदेव घाट पर आयोजित सूर्य षष्ठी छठ पूजा पर्व में प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल

जांजगीर चाम्पा. भोजपुरी समाज जांजगीर चाम्पा के द्वारा लछनपुर केराझरिया हसदेव घाट पर आयोजित सूर्य षष्ठी छठ पूजा पर्व में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय । उन्होंने इस अवसर पर उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी ।

 



इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है. इंजी. पाण्डेय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा जीवन ऊर्जा के स्त्रोत सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व है. यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है. इस अवसर पर भगवान सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है.उन्होंने छठ पर्व पर प्रदेश सरकार के द्वारा अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भोजपुरी समाज के समस्त पदाधिकारी गण सामाजिक लोग उपस्थित थे।।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!