CG Police Bharti 2022 : छत्तीसगढ़ पुलिस में SI, सुबेदार और प्लाटून कमांडर पदों पर निकली है भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन

छत्तीसगढ़ पुलिस में सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. छत्तीसगढ़ व्यापमं ने सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा ), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक(अंगुल चिन्ह), उपनिरीक्षक (प्रश्‍नाधीन दस्तावेज), उपनिरीक्षक(कम्प्यूटर), उपनिरीक्षक(रेडियो) के पदों पर भर्ती निकाली है.

 



छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं (CG Vypam) ने छत्तीसगढ़ पुलिस में सुबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती निकाली है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती के अंतर्गत सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा ), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक(अंगुल चिन्ह), उपनिरीक्षक (प्रश्‍नाधीन दस्तावेज), उपनिरीक्षक(कम्प्यूटर), उपनिरीक्षक(रेडियो) के पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 16 अक्टूबर 2022 है. इस भर्ती के लिए परीक्षा 6 नवंबर को होगी. भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

महत्वपूर्ण तिथियां

-आवेदन की अंतिम तिथि- 16 अक्टूबर
-भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड-28 अक्टूबर
– भर्ती परीक्षा की संभवित तिथि- 6 नवंबर 2022

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

सूबेदार, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) और प्लाटून कमाण्डर – ग्रेजुएशन.
उप निरीक्षक (रेडियो)- इलेक्ट्रॉनिक/ इलेक्ट्रिकल टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा.
उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) – गणित, भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र में ग्रेजुएशन.
उप निरीक्षक (कंप्यूटर) – बीसीए या बीएससी (कंप्यूटर) डिग्री.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!