छत्तीसगढ़ : धान खरीदी शुरू होने से पहले CM Bhupesh Baghel ने किया बड़ा ऐलान, इन फसलों के MSP में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी…पढ़िए

रायपुर. छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने आज प्रदेश के किसानों को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने राजीव गांधी न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किया है। वहीं, आज सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों के समर्थन मुल्य में बढ़ोतरी की है। बता दें कि प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी होना है और इसके बाद किसान अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करे

 



मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने धान खरीदी के बाद अब समर्थन मूल्य में अरहर, मूंग एवं उड़द भी खरीदेगी। सरकार ने मूंग, उड़द एवं अरहर की एमएसपी भी तय की है। सरकार ने अरहर एवं उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रुपए प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवाली से ठीक पहले ही आज तीन अलग-अलग योजनाओं की राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर विक्रेता ग्रामीणों और पशुपालकों तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में कुल 1866 करोड़ 39 लाख 32 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री बघेल ने आज ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की वर्ष 2021-22 की तीसरी किस्त के रूप में प्रदेश के 23 लाख 99 हजार 615 किसानों को कुल 1745 करोड़ रुपए, ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 की राशि के रूप में 4 लाख 66 हजार 880 हितग्राहियों को 115 करोड़ 80 लाख 32 हजार रुपए और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 59 लाख रुपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। इस तरह मुख्यमंत्री एक ही दिन में तीनों योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में कुल 1866 करोड़ 39 लाख 32 हजार रुपए का ऑनलाईन अंतरण किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!