Chhattisgarh ED Raids: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के घर ईडी की छापेमारी के बाद सियासत गरमाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कल छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बड़ी कार्रवाई की. ईडी की कार्रवाई से सूबे की सियासत गरमा गई है. छापेमारी को लेकर कांग्रेस (Congress) ने सवाल उठाया है. प्रवर्तन निदेशालय की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की. जांच एजेंसी के निशाने पर थे IAS, CA समेत कई वरिष्ठ अधिकारी जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफी करीबी बताए जा रहे है.

 



ईडी ने जिन बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कसा है उसमें रायगढ़ के कलेक्टर रानू साहू, खनन विभाग के निदेशक आईएएस अधिकारी जेपी मौर्या, रायपुर में CHiPS के अधिकारी समीर विश्नोई और कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. छापेमारी के लिए ईडी की टीम ओडिशा और पश्चिम बंगाल की गाड़ी में पहुंची थी. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में 4 करोड़ रुपये नगदी, करोड़ों की ज्वैलरी और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

ईडी की कार्रवाई के बाद गरमाई सियासत

ई़डी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई है. जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरी कार्रवाई को चुनाव से जोड़ दिया है. वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए बघेल को सोनिया का ATM करार दिया है. सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी सीधे लड़ नहीं पा रही है. इसलिए ईडी, आईटी के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है. मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह फिर आएंगे, ये आखिरी नहीं हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

तो वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि मैंने पहले भी कहा था, कई साल से बोल रहा हूं कि भूपेश बघेल सोनिया गांधी के एटीएम हैं, ये बात मैं दोबारा कह रहा है. अवैध वसूल हो रही है राज्य में.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!