JanjgirChampa DeadBody : पेड़ पर लटकती मिली थी युवक की लाश, अब तक नहीं हुई मृतक युवक की पहचान

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेहंदा गांव में पेड़ पर अज्ञात युवक की फांसी पर लटकती लाश मिली थी. मौके पर पहुंचकर पामगढ़ पुलिस द्वारा जांच की गई थी. फिलहाल, मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हुई है.

 



पुलिस द्वारा मृतक युवक के बारे में आस-पास के गांवों में खोजबीन की गई थी, लेकिन उसके बारे में कुछ मालूम नहीं चला. पुलिस के द्वारा अन्य थानों में मृतक युवक की फोटो भेज कर पतासाजी की जा रही है. साथ में, गांव के कोटवारों को सूचित किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मृतक युवक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा कि आखिर युवक की मौत किस वजह से हुई है. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है.

पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि मृतक की पहचान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है. पुलिस की जांच सभी बिंदुओं पर चल रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!