छत्तीसगढ़ : न्यायधानी में सरेआम हत्या और मुख्यमंत्री दे रहे पुलिस को शाबासी, क्या यही है कानून का राज : नारायण चंदेल, नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने न्यायधानी में किराना दुकान में गोली मारकर युवक की हत्या की वारदात का हवाला देते हुए कहा है कि इधर मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पुलिस को बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर शाबासी दे रहे थे और उधर बिलासपुर में पचपेढ़ी गांव में दो बदमाशों ने एक किराना दुकान में गुंडई करते हुए व्यापारी के परिवार के साथ मारपीट कर उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। यह है भूपेश बघेल का कानून का राज। उन्हें यूपी जैसा सख्त लॉ एंड ऑर्डर नहीं, जंगल राज चाहिए, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ऐसे जंगल राज से बुरी तरह त्रस्त है और ऐसे राज से छुटकारा पाने बेचैन है।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में सामूहिक नरसंहार हो रहा है। किसी को पीड़ित परिवार तक पहुंचने की फुर्सत नहीं मिली। जशपुर में तीन लोगों की सामूहिक हत्या हो गई। राजधानी और न्यायधानी में हर रोज चाकूबाजी की ढेरों वारदात हो रही हैं। स्कूली बच्चे और युवतियां तक हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। राजधानी और न्यायधानी सहित राज्य भर में हर रोज हत्या और हत्या के प्रयास की घटनाएं घटित हो रही हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जब महिलाओं के साथ उत्पीड़न, दुराचार, छेड़छाड़ और अन्य तरह के अपराध घटित न हो रहे हों। राजधानी रायपुर शहर और नवा रायपुर में आये दिन लूटपाट राहजनी और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

न्यायधानी में सराफा कारोबारी पर ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में यही स्थिति है। राजधानी से लेकर न्यायधानी तक, सरगुजा से लेकर बस्तर तक और राजनांदगांव से लेकर रायगढ़ तक कहीं भी कोई भी सुरक्षित नहीं है। राजधानी और न्यायधानी में तक कानून का राज नहीं है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कानून के राज की दुहाई देते हैं। यह देश की सर्वाधिक अराजक सरकार है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!