छत्तीसगढ़ : बदमाशों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, ढाबा संचालक के साथ ऐसी दिखाई बर्बरता, सीसीटीवी फूटेज….हुआ वायरल

बिलासपुर. ​छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जहां तोरव थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ढाबा संचालक और उसके बेटे पर रॉड-डंडा और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात में बचाव के लिए ढाबा संचालक के बेटे ने भी बदमाशों का सामना किया गया।

 



पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने इस वारदात पर मारपीट और बलवा का जुर्म दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। बता दें​ कि यह घटना मौर्या ढाबा में बीते 19 अक्टूबर को हुई थी। इस घटना में आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी-डंडा और चाकू से पिता-पुत्र पर हमला करने के बाद किसी तरह बेटे ने बदमाशों से एक डंडा छिनकर उनका सामना करना शुरू किया।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

सीसीटीवी विडियों में देखा जा सकता हैं ढाबा संचालक का बेटा जब बदमाशों का सामना करने लगा तो उस पर पत्थर से भी हमला किया गया।

इस दौरान ढाबा संचालक के बेटे ने अपने बचाव में एक बदमाश के सिर पर डंडा से वार कर दिया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। इस घटना के बाद दूसरे बदमाश पीछे हट गये। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद बदमाशों के हौसले को लेकर आम लोगों में दहशत व्याप्त हैं। पुलिस ने धारा 294.323.147,148,327 और 25 आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

तोरवा थाना प्रभारी ने बताया कि 2 अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट और बलवा का अपराध दर्ज किया गया हैं। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!