इस बीमारी को खत्म करने के लिए विभाग ने चलाने जा रही अनोखी मुहीम, मरीजों को अस्पताल तक लाने पर मिलेगा…सोना और मोबाइल गिफ्ट

भोपाल. देश में लगातार बढ़ रहे टीवी की बीमारी को देखते हुए। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एक अनोखी पहल की है। जिसके तहत चिकित्सा विभाग ने टीबी के मरीजों की पहचान करने वाले को 500 से 50 हजार तक का इनाम देगी।

 



इसके साथ ही इनाम के तौर पर मिक्सर ग्राइंडर, मोबाइल और सोना-चांदी का भी ऑफर देने की घोषणा की है। इन दिनों लगातार बढ़ रहे टीवी के मरीजों की संख्या को देखते हुए मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में चिकित्सा विभाग द्वारा ये अनोखी पहल की है।

टीबी के मरीज को अस्पताल लाने वाले व्यक्ति को मिलेगा इनाम

टीवी की बीमारी कितनी खतरनाक है ये हम सभी जानते है। इस बीमारी से अधिकतर लोग परेशान है। लेकिन शर्म और पैसे की कमी होने के कारण पीड़ित इस बीमारी का इलाज नहीं करा पाते है। इस को देखते हुए मध्य प्रदेश के मालवा जिला के चिकित्सा विभाग ने दीपावली के शुभ अवसर पर इस अनोखी पहल की शुरुआत की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

इस योजना के अंतर्गत टीबी के मरीज को अस्पताल लाने वाले व्यक्ति को पांच सौ से लेकर 50 हजार रुपए तक की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। ताकि टीवी के मरीजों की पहचान हो सके साथ ही बीमारी को लेकर अधिक से अधिक लोगो तक जागरूकता फैलाया जा सके।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

चिकित्सा विभाग द्वारा शुरू किया गया जागरूकता अभियान

मिली जानकारी के मुताबिक इस इनाम के तकदार वही लोग होंगे जो टीवी मरीजों की पहचान करवाएगे। खासतौर पर नए मरीजों कि जिनकी अभी तक पहचान नहीं हुए है या फिर जिनका इलाज शुरू नहीं हुआ है। वही इस मामले को लेकर आगर मालवा के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2025 तक देश से टीबी को खत्म करने की योजना है. इसको ही लेकर आगर मालवा जिला चिकित्सा विभाग 24 अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर तक टीबी महाअभियान चला रहा है. इसके लिए टीबी की मरीज लाओ और इनाम पाओ की योजना शुरुआत की गई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!