छत्तीसगढ़ : नाबालिग के साथ महिला ने खुदकुशी की; सहेली से कहा-हम तो फांसी लगाएंगे, फिर पेड़ से लटके मिले शव…क्या है पूरा मामला पढ़िए

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नाबालिग के साथ एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं। सुबह जब चरवाहे वहां मवेशी चराने गए तो दोनों के शवों के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शवों की शिनाख्त कराई। बताया जा रहा है कि दोनों सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थीं। इसके बाद जब सहेली ने घर चलने को कहा तो दोनों ने फांसी लगाने की बात कही, लेकिन सबने मजाक में ले लिया। मामला पंखाजुर थाना क्षेत्र का है।



पांच दिन बाद मिले दोनों के शव

जानकारी के मुताबिक, खैरकट्टा जलाशय के पास गुरुवार सुबह कुछ लोग मवेशी चराने के लिए गए थे। इस दौरान पेड़ से उनको शव लटके दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि शव भोगन भोडिया गांव की सुनीता उइके (17) और सैन्य उइके (36) का है। लड़की की पहचान उसके नाना ने कपड़ों से की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों अपनी एक सहेली के साथ सात अक्तूबर को पीवी-2 में दुर्गा पूजा के अवसर पर हो रहे सांस्कृति कार्यक्रम देखने के लिए गई थीं।

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बजट : विकास, उद्योग और जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम : अमर सुल्तानिया, पहले बजट 5700 करोड़ की तुलना में 30 गुना हुई वृद्धि, बजट पंहुचा 1 लाख 72 हजार करोड़

सहेली ने घर चलने के लिए पूछा तो दोनों ने मना कर दिया

इस दौरान पुलिस को बताया गया कि सुबह जब साथ गई लड़की ने उनसे घर चलने के लिए कहा तो दोनों ने मना कर दिया। कहा कि हम घर नहीं जाएंगे। फांसी लगाएंगे, तू भी चल। इस पर लड़की अपने घर चली गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बात को गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि सहेली से मजाक किया होगा। जब दोनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की, पर उनका पता नहीं चला। इसके चार दिन बाद दोनों के शव मिले।

इसे भी पढ़े -  लोककल्याणकारी व जनहितैषी बजट : डॉ. विनोद शर्मा

परिजन बोले- ऐसी कोई बात नहीं थी कि गंभीरता से लेते

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनको इस बात की जानकारी मिली थी कि दोनों ने फांसी लगाने की बात कही है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उनको लगा कि परिवार में ऐसी कोई बात ही नहीं है, जिसके कारण दोनो ऐसा कहें। ऐसे में हमें लगा कि सारी बातें मजाक में कही गई होंगी। फिलहाल शव की सूचना पर पखांजुर एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं डॉक्टर पहुंचे। मौके पर ही उनके शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : प्रदेश के सर्वांगीण विकास वाला बजट, जनकल्याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : गगन जयपुरिया

error: Content is protected !!