छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट, खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात पढ़िए

रायपुर. छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां कला और संस्कृति का एक अलग ही महत्व है। सीएम भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे है। तो वही अब भूपेश सरकार संस्कृति के साथ साथ खेलकूद को भी बढ़ावा देने जा रही है। छत्तीसगढ़ में हाल ही में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलो की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ सीएम भूपेश बघेल द्वारा किया गया। बता दें कि यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुकी है। जो की 6 जनवरी 2023 तक होगी।

 



ओलंपिक को लेकर सीएम ने किया ट्वीट

प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमे सीएम ने कहा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग ले रहे हैं तो मुझे टैग करें। सोशल मीडिया पर मुझे फोटो/वीडियो टैग करें क्योकि बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के। पहली बार आयोजित इस ओलंपिक में प्रदेश की जनता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती नजर आ रही है। बता दें कि इस छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का मुख्य उदेश्य परंपराओं और रीति रीवाजों को आगे बढ़ना है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

18 से 40 वर्ष तक के लोग ले सकते है भाग

इस ओलंपिक के जरिए अब छत्तीसगढ़िया खेल भी अपनी एक अलग पहचान बनाएंगी। इस प्रतियोगिता में गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी जैसे आदि खेलों का आयोजन किया गया है । इन खेलों में 18 से 40 वर्ष तक के लोग भाग ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली बार आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक होगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। इसमें दो श्रेणी में प्रतियोगिताएं होंगी।

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!