JanjgirChampa Accident : बाइक ने सड़क किनारे बैठे युवक को टक्कर मारी, घायल युवक को बिलासपुर रेफर किया गया, बाइक चालक भी टक्कर के बाद गिरा, घायल बाइक चालक को भी आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के उमरेली गांव में सड़क किनारे बैठे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में सड़क किनारे बैठे शख्स को गम्भीर चोट आई है और उसे चाम्पा के बीडीएम अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं बाइक के गिरने से सवार युवक भी घायल हुआ है और उसे भी चोट आई है. उसका इलाज चाम्पा के बीडीएम अस्पताल में चल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल, उमरेली गांव का बहादुर कुर्रे, सड़क किनारे बैठा था, तभी बाइक से शिव कुमार सहिस जा रहा था और उसने बहादुर को टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलने पर संजीवनी 108 की टीम पहुंची और ईएमटी पुरुषोत्तम केंवट, पायलट नितेश यादव की मदद से दोनों घायलों को चाम्पा के बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बहादुर कुर्रे को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं बाइक सवार युवक का चाम्पा के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!