Diwali 2022: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान करें यह खास उपाय, मां लक्ष्मी आपके ऊपर होंगी मेहरबान

दिवाली जीवन में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे बड़ा त्योहार मनाना जाता है। दिवाली का पर्व पांच दिनों तक लगातार चलता है। धनतेरस से पांच दिनो तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व आरंभ हो जाता है। दीपावली का त्योहार देश-दुनिया में बड़े ही उत्साह के साथ हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है।

 



दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेशजी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी प्रगट हुईं थीं और दिवाली की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं। जिन घरों में साफ-सफाई,सजावट और मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा और मंत्रों का जाप होता रहता है वहां पर अंश रूप में मां लक्ष्मी हमेशा के लिए विराजमान हो जाती हैं।

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा निशीथ काल में करने की प्रथा है। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह उपाय भी किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि दिवाली पर किए गए उपाय से व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहता है। आइए जानते हैं दिवाली के कुछ उपाय…

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
मां लक्ष्मी जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता प्रदान करने वाली देवी हैं। मां लक्ष्मी को कई चीजें बेहद ही प्रिय होती हैं,जिसमें कौड़ी और गोमती चक्र प्रमुख है। ऐसे में जो भक्त दिवाली लक्ष्मी पूजन के दौरान मां लक्ष्मी की पूजा में 5 पीली कौड़ी और 9 गोमती चक्र रखता है मां लक्ष्मी उस पर जल्द प्रसन्न होती हैं। दिवाली के अगले दिन इन कौड़ी और गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखा जाता है। मान्यता है ऐसा करने पर वर्ष भर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर पर सुख-समृद्धि का वास रहता है। इसके अलावा चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की पूजा कर उसे अपनी तिजोरी में रखें ऐसा करने से जीवन में तरक्की और सुख सविधाओं में अपार वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

मुख्य द्वार पर करें ये उपाय
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजन में कौड़ियों को जरूर अर्पित करें और पूजन के बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। ऐसा करने पर मां देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होंगी और आपके घर पर हमेशा वास करते हुए सुख-समृद्धि और धन-दौलत की बरसात करेंगी। इसके अलावा दिवाली पर इस उपाय से वास्तु दोष से भी मुक्ति मिल जाएगी।

दिवाली पर श्रीयंत्र और महालक्ष्मी यंत्र
दिवाली पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन के साथ घर और प्रतिष्ठान में श्रीयंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को स्थापित करें। मान्यता है घर पर श्रीयंत्र और महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।

झाड़ू के उपाय
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई और सुंदरता बहुत ही प्रिय होती है। इसी कारण से मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं जहां पर हमेशा साफ-सफाई रहती है। शास्त्रों के अनुसार इसी कारण से मां लक्ष्मी को झाड़ू बेहद ही प्रिय होती है। झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। आर्थिक परेशानियों का दूर करने के लिए दिवाली पर झाड़ू खरीदकर उसे मंदिर के पास जरूर रखे दें। इस उपाय से मां लक्ष्मी हमेशा के लिए आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर कर देंगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!