ICC T20 Ranking: सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर बरकरार, राहुल और कोहली भी टॉप 15 में शामिल…देखिए रैंकिंग

आईसीसी टी20 विश्व कप में सुपर 12 के मुकाबले शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। बल्लेबाजों में भारत के सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान शीर्ष पर काबिज हैं। भारत के केएल राहुल और विराट कोहली भी टॉप 15 में काबिज हैं।

 



पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के पास 861 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राई सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी कर अपनी स्थिति और मजबूत की है। सूर्यकुमार यादव 838 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। केएल राहुल 13वें, विराट कोहली 15वें और कप्तान रोहित शर्मा 16वें स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे से पहले तीसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में एकमात्र बदलाव दसवें स्थान पर हुआ है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 13 पायदान की छलांग लगाई है और 10वें स्थान पर आ गए हैं।
ऑलराउंडर रैंकिंग में शाकिब टॉप पर
हार्दिक पांड्या भी ऑलराउंडर रैंकिंग में 173 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान पर बरकरार हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन टॉप पर बने हुए हैं। शाकिब ने बांग्लादेश के लिए पिछले दो मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को खिलाफ अपनी स्थिति और मजबूत की है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

गेंदबाजों में मुजीब और केशव महाराज को फायदा
गेंदबाजों में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान दो स्थान के फायदे के साथ पांचवें और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा गेंदबाजों की रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 705 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान 696 रेटिंग अंक के साथ दूसरे और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 692 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी के पास 688 रेटिंग अंक हैं और वह चौथे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की भारतीय तिकड़ी क्रमश: 12वें, 22वें और 23वें स्थान पर है

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!