Gold-Silver Price : सोने में नहीं थमा गिरावट का दौर, आज भी हुआ सस्‍ता, चांदी में आई थोड़ी तेजी

नई दिल्‍ली. दिवाली (diwali) के बाद भी सोने में गिरावट का दौर जारी है. वैश्विक संकतों से मंगलवार, 25 अक्‍टूबर को भारतीय बाजार में सोने का भाव टूटा है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी सोने में सुस्‍ती है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव (Gold Rate Today) आज शुरुआती कारोबार में 0.04 फीसदी गिर गया है. वहीं, चांदी का रेट आज एमसीएक्‍स पर 0.29 फीसदी तेज हुआ है.

 



मंगलवार को वायदा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9:05 बजे 22 रुपये टूटकर 50,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. सोने का भाव आज 50,530 रुपये पर ओपन हुआ. एक बार यह 50,600 रुपये तक चला गया. बाद में मामूली गिरकर भाव 50,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी सोने की उल्‍टी चाल चली है. चांदी का रेट आज 166 रुपये बढ़कर 57,914 रुपये हो गया है. चांदी का भाव 57,740 रुपये पर खुला था. एक बार भाव 57,970 रुपये तक चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही इसमें गिरावट आ गई और यह 57,914 रुपये पर ट्रेड करने लगी.

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार सोना-चांदी लुढ़के

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने के भाव में आज गिरावट आई है. सोने का हाजिर भाव आज 0.61 फीसदी गिरकर 1,651.13 डॉलर प्रति औंस रह गया है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी का भाव भी आज गिरा है. चांदी का हाजिर भाव आज 0.94 फीसदी डाउन होकर 19.1929 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

कैसे चेक करें सोने की शुद्धता

आप घर बैठे बीआईएस केयर ऐप के जरिए सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. अगर सोने का लाइसेंस नंबर, हॉलमार्क या रजिस्ट्रेशन नंबर गलत है तो आप इसकी शिकायत सीधे सरकार को कर सकते हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी भी आपको मिलती रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!