JanjgirChampa Arrest : युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना की पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को छीतापाली से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, पंतोरा उपथाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने 24 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह खेत गई थी, तभी नरेश कुर्मी जबरन युवती का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ किया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस ने छीतापाली गांव के रहने वाले आरोपी नरेश कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!