JanjgirChampa News : सिर पर पत्थर पटककर 52 साल के व्यक्ति की हत्या करने वाला चचेरा भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने सिर पर पत्थर पटककर 52 साल के व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



लक्ष्मण सबरिया ने बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके पिता बालाराम सबरिया 18 अक्टूबर के शाम घर से निकला था, जो वापस नहीं आया था. गांव वालों के माध्यम से डिपरीपारा में अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर वह अपने पिता के घर वापस नहीं आने पर उसके शव होने की आशंका पर डिपरीपारा गया. उक्त शव को देखने पर उसने अपने पिता बालाराम सबरिया के रूप में शिनाख्त की, जिसके सिर पर गंभीर चोट लगा होना एवं किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करना प्रतीत हुआ.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

लक्ष्मण सबरिया के पिता के चचेरे भाई शंकर गोंड़ के साथ 4 से 5 दिन पूर्व जमीन के कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ था एवं उसी के द्वारा हत्या करने पर आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 201, 302 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संदेही शंकर गोंड़ को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जहां उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी शंकर गोंड को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!