JanjgirChampa Suicide : शख्स ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच, लोगों की भीड़ लगी

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद गांव में शख्स ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. फिलहाल कारण अज्ञात है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, सुबह ग्रामीणों ने कमरीद के बस स्टैंड के पास पेड़ पर एक शख्स की फांसी पर लटकते लाश देखी. उसकी पहचान गांव के ही देवी प्रसाद यादव के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

सूचना के बाद मौके पर सारागांव पुलिस पहुंच गई है और जांच कर रही है. पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है. शख्स ने खुदकुशी क्यों की है, यह अभी पता नहीं चला है. परिजन के बयान से आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा. अभी मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!