JanjgirNews : सिवनी (नैला) में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा. ’’ग्राम सिवनी (नैला) में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय की मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रवि पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक अपने खेल कौशल को उभारने के साथ साथ अपनी संवाद और मिलन का भी अवसर है। उन्होने कहा छत्तीसगढ़िया संस्कृति के ध्वज वाहक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी खेलों को भी राष्ट्र स्तर तक पहुंचाने के लिए कटीबद्ध है। ग्राम सिवनी मे जोन स्तर खेल मे ग्राम पाली, बोड़सरा, मरकाडीह, कन्हाईबंद, सरखो, करमंदी, तेन्दूभाठा के खिलाड़ी शामिल हो रहे है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

कार्यक्रम मे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उद्घाटन समारोह मे ग्राम सरपंच बाई महारथी चौहान, शाला विकास समिति हाईस्कूल के अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, मिडिल स्कूल अध्यक्ष द्वास बरेठ, जिला खेल अधिकारी बैस, स्कूल के प्राचार्य जी.पी. राठौर, करारोपण अधिकारी, श्यामलाल कंवर, सहा. वि.वि.नरेन्द्र मरकाम, व्यायाम शिक्षक मंजूलता पाण्डेय, जयंति राठौर, महारथी चौहान, संतोष बरेठ, मनोज मिश्रा, अनंद राम राठौर, रमाकांत पाठक, विश्वनाथ यादव, संजय राठौर, नवधे यादव, विता राठौर, किरण पांडेय, कृष्णा साहू, आकांक्षा तिवारी , सरोज मनहर, आमिल गौतम, संगीता खरे , दीपिका शुक्ला, शकुंतला राठौर, मंजुला पांडेय, रामेश्वरी राठौर, प्रेमलता सूर्यवंशी, राजीव युवा मितान के पदाधिकारी एवं सदस्यगण अभीषेक राठौर, केशव यादव,सोनू चौहान, डिगेश्वर बरेठ, सोनिया राठौर, आकांक्षा राठौर, अजय राठौर, अविनाश बरेठ उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!