अब बैंक नहीं POST OFFICE में करें निवेश, FD पर मिल रहा जबरदस्त ब्याज, डिटेल में पढ़िए…

यदि आप भी अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हम यहां FD यानि फिक्सड डिपॉजिट की बात कर रहें हैं। आपको सरकार बैंक से ज्यादा अच्छा FD पर ब्याज पोस्ट ऑफिस पर दे रही है। यहां आपको सरकार मुनाफे की गारंटी भी देती है। यहां आपको तिमाही के आधार पर ब्याज मिलती है।



पोस्ट ऑफिस में FD कराना बेहद आसान भी है। इंडिया पोस्ट ने अपने वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। इस जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस में आप अलग-अलग 1,2, 3, 5 सालों के लिए एफडी करा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस स्कीम में किस कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

1. पोस्ट ऑफिस में एफडी करने पर आपको भारत सरकार गारंटी देती है।
2. इसमें निवेशकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
3. इसमें एफडी ऑफलाइन (कैश, चेक) या ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग) के जरिए कर सकते हैं।
4. इसमें आप 1 से ज्यादा एफडी कर सकते हैं।
5. इसके अलावा एफडी अकाउंट को जॉइंट कर सकते हैं।
6. इसमें 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर आपको आइटीआर फाइल करते समय टैक्स में छूट मिलेगी।
7. एक पोस्ट ऑफिस से एफडी दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

error: Content is protected !!