Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: क्या शो में पुराने टप्पू की होगी वापसी, TMKOC में फिर से नजर आ सकते हैं?

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Latest Updates: तारक मेहता का उल्टा को पिछले 14 सालों में कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं. शो को काफी पसंद किया जा रहा है और हर किरदार की खास जगह दर्शकों को दिलों में है. यही वजह कि इनकी वापसी की मांग भी फैंस खूब करते हैं. एक और किरदार है जो शो में काफी समय से नदारद है. जी नहीं हम दयाबेन (Dayaben) की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि उनके लाडले टप्पू (Tappu) की बात कर रहे हैं जो कई महीनों से शो से गायब हैं. फिलहाल इस किरदार को कई सालों से राज अनादकट (Raj Anadkat) निभाते आ रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नकली खाद व कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 3 विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 17 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 48 उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया जा चुका है निरीक्षण...

 

 

 

शो को छोड़ चुके हैं राज अनादकट!
इन दिनों ये खबरें जोरों पर हैं कि राज अनादकट तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़ चुके हैं. इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि राज बड़े पर्दे पर छाने की भी तैयारी कर रहे है. वो रणवीर सिंह के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा हाल ही में राज अनादकट की म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुई थी. यानि शो छोड़ने के बाद भी राज अनादकट काफी चर्चा में बने हुए हैं.

 

 

 

क्या भव्य गांधी की होगी वापसी?
राज अनादकट के शो से जाने के बाद अब खबर आ रही है कि भव्य गांधी फिर से शो में वापसी कर सकते हैं. दरअसल, भव्य गांधी ही शो में सबसे पहले टप्पू का किरदार निभा चुके हैं. उन्होंने इस किरदार को आइकॉनिक बनाया और काफी फेमस भी हुए लेकिन कई साल पहले उन्होंने शो को अलविदा कह दिया और अब वो गुजराती सिनेमा में ही काम कर रहे हैं. कुछ समय पहले कोरोना काल में भव्य ने अपने पिता को भी खो दिया. वहीं अब कहा जा रहा है कि शो में उनकी वापसी टप्पू के किरदार में फिर से होने जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगरवासियों से पानी बचाने की अपील, कहा, 'जल ही जीवन है' और हर नागरिक को एक-एक बूंद की कीमत समझनी चाहिए

error: Content is protected !!