Sakti Attack Arrest : पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 10 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अड़भार चौकी पुलिस ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले के 10 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



दरअसल, मामला 2021 का है. अड़भार चौकी पुलिस दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी, तभी लिमगांव में जुआ रेड की कार्रवाई के दौरान जुआरियों के द्वारा डंडे एवं पत्थर से हमला किया गया था. साथ ही, वाहन में तोड़फोड़ की गई थी. हमले से पुलिसकर्मियों को चोट आई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147, 149, 186, 307, 353, 332, 427, 294, 506बी, 323, 325 के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले में पुलिस ने जितेश यादव पिता नंद कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!