Sakti Big News : 3 मनचलों ने छात्रा को जबरन पिलाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती, पुलिस को शिकायत का इंतजार

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 9 वीं की छात्रा को बाइक सवार 3 मनचलों द्वारा कीटनाशक दवा पिलाने का मामला सामने आया है. छात्रा को डभरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल, थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. डभरा थाना प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि परिजन अभी तक एफआईआर दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे हैं, घटना की सूचना पुलिस को मिली है.

 



इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

दरअसल, मामला कांसा गांव का है. 9 वीं की छात्रा के मुताबिक, जब वह स्कूल जा रही थी, तभी बाइक सवार 3 मनचलों ने उसका रास्ता रोका और अश्लील हरकत करते हुए उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया और मौके से भाग गए.

छात्रा किसी तरह लड़खड़ाते हुए अपने घर पहुंची और परिजन को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद उसे डभरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!