Sakti News : राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया, महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

सक्ती. डभरा ब्लॉक के कटौद गांव में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं में खास उत्साह नजर आई.

 



यहां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पिट्ठूल, संखली, दौड़, कबड्डी, खो-खो, बांटी (कंचा) आदि खेलों का आयोजन किया गया. इस बीच गांव के बच्चों सहित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन को सफल बनाने में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों एवं ग्रामीणों का योगदान रहा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस बीच जिला पंचायत की पूर्व सदस्य तुलसी साहू, राजीव युवा मितान क्लब की अध्यक्ष सरिता साहू, सहस महंत, लोक कुमारी, गंगा साहू, पदुम चंद्रा, माधव, दिव्य चंद्रा, सुरुति चंद्रा, सकुन्तला, आनंदमती, लकेश्वरी, सावित्री, हितेश, भागवत चंद्रा सहित ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!