Sakti News : बदहाल एवं गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण को लेकर चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव करेंगी पदयात्रा

जांजगीर-चाम्पा. चंद्रपुर विधानसभा पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव बदहाल एवं गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण को लेकर 18 अक्टूबर को तुलसीडीह से डभरा तक पदयात्रा करेंगी. पदयात्रा के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा, जिसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा.



आपको बता दें, संयोगिता सिंह जूदेव आगामी आने वाले दिनों में फरसवानी से डभरा, बेल्हाडीह से छोटे सीपत, सकर्रा से बुंदेली होते हुए अड़भार, भदरी चौक से अड़भार, फगुरम से देवरघटा, सुखदा से कोटमी, ओड़ेकेरा से टुण्ड्री, सपोस से बिजनी होते हुए कोटमी, बालपुर से चंद्रपुर, खुरघट्टी से डभरा, परसाडीह से मुक्ता, मिरौनी से चंद्रपुर, साराडीह से डभरा, राधापुर से बघौद, ओड़ेकेरा से भद्री चौक तक भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ पदयात्रा करेंगी. इस पदयात्रा में चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़क और गुणवत्ताहीन सड़क के मुद्दे को जोरशोर से उठाएंगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : औद्योगिक प्रतिष्ठान और पॉवर प्लांटों की हुई बैठक, हादसे रोकने सुरक्षा मानकों के पालन करने के निर्देश, सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने और सावधानी रखने के निर्देश, सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट में हादसे के बाद जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

error: Content is protected !!