Sakti Student Protest : 6 किमी पैदल चलकर BEO दफ्तर पहुंचे छात्र-छात्राएं, ऑफिस का घेराव कर जमकर की नारेबाजी… ये रही वजह… पढ़िए…

सक्ती. जैजैपुर बीईओ ऑफिस का ओड़ेकेरा गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने घेराव किया और जमकर नारेबाजी की. मौके पर जिम्मेदार अफसर मौजूद नहीं थे. बाद में, आश्वासन के बाद कई घन्टे बाद छात्र-छात्राएं शांत हुए. जैजैपुर बीईओ ऑफिस का घेराव करने 5-6 किमी पैदल चलकर छात्र-छात्राएं पहुंचे थे.

 



दरअसल, सोमवार को कुटराबोड़ गांव के हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर 3 घण्टे चक्काजाम किया था, जिसके बाद जैजैपुर बीईओ ने ओड़ेकेरा गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के एक शिक्षक को कुटराबोड़ पोस्ट कर दिया. इससे ओड़ेकेरा के छात्र-छात्राएं नाराज हो गए और 5-6 किमी पैदल चलकर जैजैपुर बीईओ ऑफिस घेराव करने पहुंचे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

बीईओ ऑफिस में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और शिक्षक को ओड़ेकेरा स्कूल में ही रखने की मांग की. छात्र-छात्राओं का कहना है कि ऐसे ही स्कूल में शिक्षकों की कमी है, उसमें भी जो हैं, उनका भी ट्रांसफर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!