Sakti Suicide : युवक ने पहले खुद को कमरे में बंद किया और फिर दोनों कलाई की नसें काटकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के नागारीडीह गांव में शराब एवं गांजा पीने के आदी युवक ने दोनों कलाई की नसें काटकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगारीडीह गांव के गोपी निराला अपने पिता भरत निराला के साथ घर में रहता था. उसके बड़े भाई और मां बाहर कमाने खाने गए हुए हैं. पुलिस ने बताया, गोपी निराला, शराब और गांजा पीने की बुरी लत थी. उसने शराब कर नशे में धुत होकर घर के अंदर से दरवाजे को बंद कर लिया और युवक ने धारदार चाकू से दोनों हाथ की कलाई की नसें काटकर खुदकुशी कर ली.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

उस समय उसके पिता घर में मौजूद नहीं थे. वे अपने किसी कार्य से रीवाडीह गांव गए हुए थे. हसौद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर भेजा है. मामले में मर्ग कायम कर जांच में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर को भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!