Steel Bar Prices : नया घर बनवाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले सरिया की कीमतों में आई 40% की जबरदस्त गिरावट

देशभर में त्योहारी सीजन का जबरदस्त माहौल है। धनतेरस और दिवाली कुछ ही दिनों बाद है। यदि इस त्योहारी सीजन में आप नए घर का निर्माण कराने की सोंच रहें हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको यह जानकर बड़ी खुशी होगी कि निर्माण कार्य कराने में इस्तेमाल होने वाली सबसे महंगी चीज सरिया के दामों में 40% की भारी गिरावट आई है। यह गिरावट पिछले 6 महीने में आई है।

 



कीमतों में आई गिरावट

आपको बता दें कि घरेलू बाजार में अप्रैल 2022 में सरिया की कीमतों में भारी इजाफा हुआ और भाव 85 हजार रुपये प्रति टन तक चले गए थे। अप्रैल में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद जून में सरिया की कीमतों में गिरावट आना शुरू हो गई है। फिर 10 जुलाई के बाद सरिया के रेट फिर से चढ़ने शुरू हुए। वहीं अब एक बार फिर कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सरिया का भाव अधिकतम 55,200 रुपये प्रति टन तक हो गया है। इस पर खरीदार को 18 फीसदी जीएसटी भी चुकानी होती है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

कहां सस्ता और महंगा है दाम

देश में सरिया की कीमत पर नजर रखने वाली वेबसाइट Ayronmart का कहना है कि, फिलहाल देश में सबसे सस्‍ता सरिया छत्‍तीसगढ़ के रायगढ में मिल रहा है। आपको बता दें कि रायगढ में इसका भाव 50,000 रुपये प्रति टन है। वहीं उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में सरिया का भाव देश में सबसे ज्‍यादा है और यहां यह 55,200 रुपये प्रति 19 अक्‍टूबर 2022 को बिक रहा था। गाजियाबाद जिले में सरिया का भाव 52,200 रुपये प्रति टन है। तेलंगाना के हैदराबाद में सरिया 52,000 रुपये प्रति टन मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

देखें क्या है दिल्‍ली में दाम

राजधानी दिल्‍ली में सरिया का भाव 53,300 रुपये प्रति टन है। गाजियाबाद में सरिया का भाव 52,200 रुपये प्रति टन बोला जा रहा है। गुजरात के भावनगर में सरिया का भाव 54500 रुपये प्रति टन है। महाराष्‍ट्र के मुंबई में 55,100, नागपुर में 51,900 और जालना में 54000 प्रति टन बिक रहा है। राजस्‍थान के जयपुर में सरिया का भाव 53100 रुपये प्रति टन है तो उड़ीसा के राउरकेला में यह 51100 रुपये प्रति टन मिल रहा है। तमिलनाडू के चेन्‍नई में सरिया का भाव 54500 रुपये है। मध्‍यप्रदेश के इंदौर में सरिया 54,200 रुपये प्रति टन चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!