JanjgirChampa News : मंदिर के पास से ड्राइवर की बाइक की हुई थी चोरी, अब तक नहीं हुई चोरों की गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के पहरिया गांव के मंदिर के पास से 2 अक्टूबर को ड्राइवर की बाइक की चोरी हुई थी. 20 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक चोरों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है.

 



दरअसल, ड्राइवर महेश सोनवानी 2 अक्टूबर को पहरिया का मंदिर गया हुआ था और बाइक को मंदिर के पास खड़ी कर दर्शन के लिए मंदिर के अंदर चला गया था. जब वह मंदिर से बाहर आया तो बाइक वहां नहीं थी, जिसके बाद महेश ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है और चोरों को पकड़ने में असफल साबित हो रही है. दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और चोरों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!