फिल्म ‘शाकुंतलम’ की रिलीज डेट टली, 4 नवंबर की जगह अब इस दिन फिल्म होगी रिलीज,जानें वजह

मुंबई. फिल्म ” पुष्पा ” फेम एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘शाकुंतलम’ में काम करती नजर आने वाली है।

 



इस फिल्म में सामंथा के साथ एक्टर देव मोहन स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले है। यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म के रिलीज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर फैंस को सदमा लगा सकता है। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

फिल्म ‘शाकुंतलम’ महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ पर बेस्ड है। जिसमे सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ.एम. मोहन बाबू प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नगल्ला और जिशु सेनगुप्ता फिल्म में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। वही इस फिल्म को बनाने में मेकर्स पौराणिक ने कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए इस फिल्म को अब मेकर्स 3डी में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। मेकर्स जल्द 3डी वर्जन में फिल्म को पूरा करेंगे और इसके बाद जल्द ही इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। वही इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

फिल्म ‘शाकुंतलम’ प्रेम कहानी पर आधारित है

बता दें कि इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में 21 फरवरी 2022 को रिलीज हुआ था। जिसको देखने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। वही बता दें कि इस फिल्म में एक्ट्रेस सामंथा राजकुमारी शकुंतला का किरदार निभाते नजर आएगी और एक्टर देव मोहन राजा दुष्यंत का किरदार निभाएगे। बता दें कि ये फिल्म कालिदास की शकुंतला और दुष्यंत की प्रेम कहानी पर फिल्माया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!