शादी से पहले ही मां बनने वाली है ये मशहूर एक्ट्रेस? सोशल मीडिया पर शेयर किया प्रेगनेंसी टेस्ट किट की फोटो

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस नित्या मेनन कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नित्या को अपनी बेहतरीन एक्टिंग के वजह से 3 फिल्म फेयर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। एक्टिंग के अलावा नित्या का सिंगिंग का भी शौक है। नित्या किसी न किसी वजहों से सुर्खियों पर रहती है। इसी बीच अब एक बार फिर एक्ट्रेस नित्या मेनन चर्चाओं में आ गई है।

 



दरअसल, उन्होंने बिना शादी के सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के सामने आते ही एक्ट्रेस के फैंस उन्हें मां बनने की बधाई देते नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे देख कन्फयूज भी हो गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

अभिषेक बच्चन संग वेब सीरीज Breathe में दिखने वाली एक्ट्रेस नित्या मेनन के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर कई कनफ्यूज और हैरान भी हैं। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स मान रहे हैं कि वे सच में प्रेग्नेंट हैं जबकि तमाम ये सोच रहे हैं कि उनकी ताजा पोस्ट किसी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन से रिलेटिड है।

अभिनेत्री वास्तव में प्रेग्नेंट हैं या फिर ये उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने का तरीका है, इस बारे में नित्या ही बेहतर जानती होंगी। हो सकता है कि नित्या मेनन की इस पोस्ट का असली मतलब आने वाले कुछ दिन में पता चल जाए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

बता दें कि, नित्या मेनन अभिषेक बच्चन संग वेब सीरीज ‘Breathe’ में काम कर चुकी हैं, इससे उन्हें हिंदी सिनेमा दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। नित्या मेनन के वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो उन्हें आखिरी बार ममूटी के ‘Puzhu’ में देखा गया था, हाल ही में नित्या मेनन सुपरस्टार धनुष की ‘थिरुचित्राम्बलम’ में दिखी थीं जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!