Sakti Loot & Attack Arrest : शिक्षिका के घर में घुसकर लूट एवं हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार, 2 मोबाईल और घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त

सक्ती. डभरा पुलिस ने किरारी गांव में शिक्षिका के घर में घुसकर लूट एवं हमला करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बदमाशों के पास से हथियार, 2 मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो को जब्त किया है.

 



दरअसल, डभरा थाना क्षेत्र के किरारी गांव की शिक्षिका बेबी पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितम्बर की रात्रि करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों के द्वारा घर घुसकर 2 मोबाईल एवं 15 हजार रूपये को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. साथ ही, उस पर हमला किया था, जिससे उसे चोट भी आई थी.

रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 458, 394 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं साईबर सेल की मदद से बदमाशों की पतासाजी की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इसके बाद रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी सत्यम सागर, नरेश दास महंत, अभिषेक सेंद्रे, रोशन उर्फ सकाला सहिस, सक्ती जिले के किरारी निवासी कमलेश सारथी को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घर में घुसकर लूट एवं हमला करने की बात सामने आई.

मामले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 भी जोड़ी है एवं घटना में प्रयुक्त हथियार, ऑटो एवं लूटे गए 2 मोबाईल को जब्त किया है और आरोपी 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

आपको बता दें, घटना के वक्त बदमाश जब शिक्षिका से मोबाईल छिनकर भागे, उस दौरान शिक्षिका अपने भाई से फोन पर बात कर रही थी. फोन कनेक्ट रहने से आरोपी बदमाशों की आपस में बातचीत के दौरान नाम सामने आ गया था, जिसके बाद इस लूट और हमले की वारदात को सुलझाने में मदद मिली है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!