T20 वर्ल्ड कप के बीच इस खिलाड़ी ने छोड़ी टीम की कप्तानी, खबर मिलते ही Fans में छाई मायूसी

अफगानिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वह सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। शुक्रवार को आखिरी मुकाबले में भी अफगान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद मोहम्मद नबी ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है। नबी ने ट्विटर पर बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

 



अफगानिस्तान की टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने अपने बयान में कहा कि वह चयनकर्ताओं से कई चीजों को लेकर सहमत नहीं थे। उन्होंने लिखा, ”पिछले एक साल से हमारी टीम की तैयारी उस स्तर तक नहीं थी जिसे एक कप्तान चाहता है या जिसकी आवश्यकता एक बड़े टूर्नामेंट के लिए होती है। इसके अलावा पिछले कुछ दौरों में टीम मैनेजर, चयन समिति और मैं एक चीज को लेकर सहमत नहीं होते थे। इस प्रभाव टीम के संतुलन पर पड़ा।”

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

नबी ने आगे लिखा, ”इन्हीं कारणों से उचित सम्मान के साथ तुरंत प्रभाव से मैं कप्तान के पद को छोड़ने की घोषणा करता हूं। जब तक टीम और प्रबंधन चाहेगी, तब तक मैं अपने देश के लिए खेलना जारी रखूंगा। मैं आप में से हर एक को अपने दिल की गहराई से धन्यवाद देता हूं। आप बारिश के बावजूद मैदान पर आए और हमारा समर्थन किया। आपका प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है। आपकी तरह हम भी मैचों के परिणाम से निराश हैं।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!