JanjgirChampa Accident : SECL कर्मी की मौत का मामला, आरोपी ड्राइवर को बाल्को के प्लांट से किया गिरफ्तार, घटनाकारित वाहन भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना की पुलिस ने SECL कर्मी की मौत के मामले में घटनाकारित वाहन के ड्राइवर को बाल्को के प्लांट से गिरफ्तार किया है और पुलिस ने उससे घटनकारित वाहन को भी जब्त किया है.

 



दरअसल, विजय राजवाड़े ने पंतोरा उपथाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 27 अक्टूबर को कोरबा जिले के कनकी गांव निवासी हरिराम राजवाड़े ढेलवाडीह SECL के खदान में काम करने जा रहा था. इस दौरान पंतोरा के पास पहुंचे थे कि तेल ट्रैंकर ने उसे कुचल दिया था और हादसे में SECL कर्मी की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

घटना के बाद से वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसकी पतासाजी की और उत्तरप्रदेश के जहानागंज जिले के रहने वाले आरोपी वाहन चालक रघुनाथ चौहान को कोरबा जिले के बाल्को प्लांट से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उससे घटनाकारित वाहन को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!