JanjgirChampa Arrest : थाना प्रभारी और ASI पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना प्रभारी एवं एएसआई पर रॉड, डंडे से हमला करने वाले फरार 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक दिन पहले पुलिस ने 4 महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस तरह मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. घायल थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चन्द्रा का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, 3 अक्टूबर को सेमरिया गांव के सबरिया डेरा में डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम शराब पकड़ने गई थी. यहां शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी.

इस दौरान 13-14 लोग आए और रॉड, डंडे से थाना प्रभारी, एएसआई पर हमला कर दिया. हमले से दोनों को गम्भीर चोट आई है और दोनों का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसके बाद पुलिस ने घटना के दूसरे दिन हमला करने वाले 4 महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. आज फरार 4 आरोपियों चंदन गोंड़, जितेंद्र गोंड़, सूरज गोंड़ और सुंदर गोंड़ को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!