JanjgirChampa Big News : शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी और ASI की हालत गम्भीर, दोनों रेफर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया है. हमले से पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चन्द्रा को गम्भीर चोट आई है. दोनों को पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी, पामगढ़ पहुंचे हैं.

 



दरअसल, डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई शिव चन्द्रा और 4-5 पुलिसकर्मी, सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में शराब पकड़ने गए थे. यहां शराब के साथ आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस ला रही थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

डीएसपी हेक्वार्टर निकोलस खलखो, टीम के साथ चारपहिया में आरोपी महिला को लेकर आगे बढ़ गई थी और थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई शिव चन्द्रा बाइक में आ रहे थे, तभी आरोपी महिला के परिजन पहुंचे और डंडे से थाना प्रभारी, एएसआई पर हमला कर दिया. हमले से थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चन्द्रा को गम्भीर चोट आई है. दोनों घायलों को पामगढ़ अस्पताल से रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

सख्त कार्रवाई की जाएगी : एसपी 

एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि हमले में पामगढ़ थाना प्रभारी और एएसआई घायल हुए हैं, दोनों को बिलासपुर रेफ़र किया गया है. पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!