JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार, शादी कराने वाले आरोपी माता-पिता भी पहुंचे सलाखों के पीछे

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. साथ ही, नाबालिग लड़की को जबरदस्ती जय माला डालकर शादी करने वाले आरोपी युवक के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 (3), 376 (2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिलकुमार कश्यप बहला-फुसलाकर भागकर शादी का झांसा देकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया एवं आरोपी के पिता संतोष कश्यप, इसकी मां गंगोत्री बाई कश्यप द्वारा अपने बेटे दिलकुमार कश्यप के साथ मिलकर नाबालिग लड़की का जबरदस्ती शादी की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी दिलकुमार कश्यप, संतोष कश्यप एवं गंगोत्री कश्यप को जेवरा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!