Sakti Big News : पीने के लिए घर में रखी 1 पाव शराब की जब्ती, आरक्षकों ने TI के नाम पर वसूले 17 हजार, पीड़ित ने की लिखित शिकायत, SP और SDOP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस किसकदर वसूली पर उतर आई है, उसकी बानगी सक्ती में सामने आई है. सक्ती थाने में पदस्थ आरक्षकों पर 17 हजार वसूली का आरोप लगा है. पीड़ित ने एसडीओपी और एसपी से लिखित शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है.

 



दरअसल, रिक्शा चालक जयप्रकाश रात्रे ने पीने के लिए घर में 1 पाव शराब रखा था. सक्ती थाने के आरक्षक, सिविल ड्रेस में पहुंचे थे और जयप्रकाश के घर में घुस गए थे. घर में पीने के लिए रखी 1 पाव शराब को जब्त किया था और जयप्रकाश रात्रे को थाने ले आए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

फिर टीआई के नाम लेकर उससे रुपये की मांग की गई और डेढ़ घण्टे थाने में बिठाया गया. बाद में, 17 हजार रुपये दिए गए, जिसके बाद जयप्रकाश रात्रे को छोड़ा गया.

आरक्षकों की वसूली के मामले आने के बाद सक्ती एसपी एमआर आहिरे और एसडीओपी तस्लीम आरिफ ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

आपको बता दें, सक्ती थाने में वसूली का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं. वसूलीबाज पुलिसकर्मियों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं होने और उच्चाधिकारियों के संरक्षण मिलने से वसूलीबाज पुलिसकर्मियों के हौसले बढ़ जाते हैं. अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!