Sakti Judgement : दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला, सक्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

जांजगीर-चाम्पा. फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती के विशेष न्यायाधीश ने दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही साथ 1 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है.

 



लोक अभियोजक राकेश महंत ने बताया कि पीड़िता दिव्यांग युवती ने अपनी दादी के साथ मालखरौदा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब दिव्यांग युवती घर में अकेली थी. इसी दौरान चैनूराम निराला आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चैनूराम निराला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

प्रकरण की सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती के विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने आरोपी चैनूराम निराला को आजीवन कारावास और 1 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!