Sakti News : घर से नगद और जेवरात की चोरी के मामले में 25 दिनों बाद भी जांच के लिए गांव नहीं पहुंची पुलिस, पुलिस की गम्भीरता और कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने 20 हजार के सोने चांदी के जेवरात एवं 10 हजार नगद की चोरी करने के मामले में 25 दिन बीत जाने के बाद जैजैपुर पुलिस अभी तक जांच के लिए गांव नहीं पहुंची है.

 



बोड़सरा गांव के पीड़ित नंदकिशोर चन्द्रा ने बताया है कि घर से 30 हजार की चोरी होने के बाद जैजैपुर थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसका कहना है कि चोरी की घटना के 25 दिन बाद भी जैजैपुर पुलिस अभी तक जांच के लिए एक बार भी घर तक नहीं पहुंची है. इससे पता चलता है कि जैजैपुर थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस कितनी गम्भीर है ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मामले में जैजैपुर पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच कर चोरों की पतासाजी की जा रही है. फिलहाल, चोरों का सुराग नहीं मिला है.

गौरतलब है कि जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा के घर, उनके निज सहायक के घर और क्षेत्र में हुई कई चोरी का खुलासा जैजपुर पुलिस नहीं कर सकी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!