बबीता जी को पैपराजी पर आया गुस्सा, फटकार लगाते हुए बोलीं ‘बेहूदा कमेंट्स बंद कर दें’

Munmun Dutta Angry On Paparazzi: टीवी शो तारक में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उन स्टार में से एक हैं जो फैंस की पंसदीदा है और लोग उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं. मुनमुन दत्ता अपने शांत स्वभाव की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं औऱ इसके साथ ही उनका सादगी वाला अंदाज भी फैंस को खुब भाता है. हालांकि हाल ही में फैंस को उनके गुस्से वाला अंदाज भी देखने को मिला और वो भी सबके सामने.

 



 

 

 

 

दरअसल सबकी चहेती बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का पारा किसी बात पर हाई हो गया है. वे नाराज हो गई हैं और बेहूदा कमेंट्स बंद करने की बात करती दिख रही हैं और ये बातें उन्होंने कैमरे के सामने एक अवॉर्ञ शो को दौरान बोली है जिससे जुड़े वीडियो अब जमकर वायरल हो रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

दरअसल, मुनमुन दत्ता आईटीए अवॉर्ड नाइट में नजर आई. इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर पोज देने के बाद मीडिया से बातचीत की. एक्ट्रेस ने पैपराजी के बेहूदा कमेंट्स पर उन्हें फटकार लगाई. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो कहती दिख रही है, ‘ये जो पीछे से कमेंट करते हैं ना, जो सुनाई देता है बाद में उनके वीडियोज में, वो भी जरा कमेंट करना बंद करें. बेहूदा जो पीछे से कमेंट्स करते है. वो कम्युनिटी ऐसी हो गई है आजकल.’ गुस्सा खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने अवॉर्ड सेरेमनी के बारे में बात करते हुए कहा- ITA एक बड़ा ब्रांड है. इसलिए इस सेरेमनी का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस होता है. मैं वहां पर होने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

आप भी देखिए.

https://www.instagram.com/reel/CmD9FawjZ-t/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

मुनमुन दत्ता को यूं गुस्से में पहले फैंस ने कभी नहीं देखा होगा. एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों ने मुनमुन दत्ता की तारीफ की है. वहीं कईयों को लगता है कि मुनमुन दत्ता में एटीट्यूड आ गया है. बता दें रव‍िवार को मुंबई की फिल्‍मस‍िटी में इंडियन टेलीव‍िजन अकेडमी अवॉर्ड्स’ (ITA) का आयोजन हुआ. इस फंक्‍शन के रेड कारपेट पर मुनमुन ब्राइट येलो कलर की ड्रेस में नजर आईं. कईयों को मानना है कि एक्ट्रेस ने कैमरामैन या फोटोग्राफर्स के बारे में बिल्कुल सही कहा है. दूसरी तरफ लोग मुनमुन दत्ता को ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटे. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बात करें तो हाल ही में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने इस शो को अलविदा कहा है

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!