Hyundai की तीन सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, तीसरी की कीमत बस 5.39 लाख रुपये

Hyundai Best-Selling Car: बीते लंबे समय से हुंडई देश की दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बनी हुई है. नवंबर महीने में भी ऐसा ही हाल रहा है. मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर बीते महीने में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही हैं. आकड़ों को देखें तो मारुति सुजुकी ने नवंबर में 1.32 लाख से ज्यादा वाहनों की थोक बिक्री की, वहीं इस दौरान हुंडई ने 48,002 यूनिट्स बेची हैं. कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 37,001 की तुलना में हुंडई ने 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. आइए नजर डालते हैं हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली तीन कारों पर.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

 

1. Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है. यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी भी है. नवंबर 2022 में क्रेटा की 13,321 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल नवंबर की 10,300 यूनिट्स के मुकाबले 29 फीसदी की ग्रोथ है. क्रेटा की कीमत 10.44 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

 

 

 

 

2. Hyundai Venue
पयह कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. नवंबर 2022 में वेन्यू की 10,738 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल नवंबर के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा है. हुंडई की इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू होती है. वेन्यू का मुकाबला टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और किआ सोनट के साथ रहता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

 

3. Grand i10 Nios
यह हुंडई की सबसे सस्ती कारों में से एक है. इसकी कीमत 5.39 लाख रुपये से शुरू होती है. बीते महीने हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस की 7,961 यूनिट्स बिकी हैं, जो नवंबर 2021 में बेची गई 5,466 यूनिट्स के मुकाबले 46 फीसदी की ग्रोथ है. इसमें सीएनजी किट का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसके साथ कार का माइलेज 28KM तक पहुंच जाता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!