Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, इतने रुपये हुए सस्ते, जानें ताजा भाव…पढ़िए

नई दिल्ली. विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना पांच रुपये के नुकसान के साथ 55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

 



इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,129 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। चांदी की कीमत भी 332 रुपये की गिरावट दर्शाती 70,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने के बीच एशियाई कारोबार के घंटों के दौरान कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,807 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी नुकसान के साथ 23.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘आज सभी निवेशकों की निगाह अमेरिका के लंबित आवास बिक्री के आंकड़ों पर होगी। हालांकि, क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों से पहले सर्राफा कारोबार सुस्त रहने का अनुमान है।’’

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!