JanjgirChampa Accident FollowUp : ट्रेलर ने छात्रा को मारी थी टक्कर , आक्रोशित लोगों ने किया 6 घण्टे चक्काजाम, घायल छात्रा को बिलासपुर रेफर किया गया, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के लटिया गांव में ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मारने के मामले में आक्रोशित लोगों ने 6 घण्टे चक्काजाम किया. चक्काजाम के बाद मार्ग में दोनों ओर वाहनों का जाम लगा रहा. हादसे में घायल छात्रा को बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं अकलतरा पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

 



दरअसल, दर्रीटांड़ गांव की छात्रा पूर्णिमा नायक, साइकिल से अकलतरा कॉलेज आ रही थी. वह लटिया गांव पहुंची थी, तभी ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी थी. ट्रेलर की टक्कर के बाद छात्रा घायल हुई है, जिसे अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

दूसरी ओर, हादसे के बाद लटिया में आक्रोशित लोगों ने 6 घण्टे चक्काजाम किया. लोगों की मांग थी कि पीएमजीएसावाय की सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बन्द की जाए. साथ ही, घायल छात्रा का इलाज कराया जाए. इस पर प्रशासन ने सड़क पर लोहे के ऊपरी बेरिकेटिंग करने का आश्वासन दिया, ताकि भारी वाहन सड़क पर ना चल सके. इस आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ. इस दौरान 6 घण्टे वाहनों की आवाजाही बन्द रही.

अकलतरा थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि आरोपी ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!