Janjgir Attack arrest : हत्या करने की नीयत से भरमार बंदूक से फायर करने वाले 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धनगांव में 5 लोगों ने हत्या करने की नीयत से बंदूक से गोलीबारी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गोलीबारी की वजह से एक व्यक्ति नरेंद्र पाल को चोट आई थी. मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 294, 506, 323, 147, 148, 149, 307 एवं आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत केस दर्ज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

दरअसल, 28 अगस्त 2022 को वीरेंद्र पाल बर्मन, नरेंद्र पाल बर्मन, धीरेंद्र बर्मन, पुकराम बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि लोचन शिकारी, परदेश शिकारी, रामचरण शिकारी, राम लखन शिकारी, एवं राकेश्वर शिकारी ने रास्ता रोककर लाठी, डंडा से मारपीट कर हत्या करने की नीयत से भरमार बंदूक से फायरिंग की थी, जिससे नरेंद्र पाल को चोट लगी थी.

मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी लोचन शिकारी, परदेशी शिकारी, रामचरण शिकारी, रामलखन शिकारी एवं राकेश्वर शिकारी सभी को धनगांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!