Janjgir News : स्वामी आत्मानंद विद्यालय क्रमांक-2 जांजगीर में कॅरियर काउंसलिंग का किया गया आयोजन, छात्र-छात्राओं को मिली अनेक जानकारी

जांजगीर-चाम्पा. स्वामी आत्मानंद विद्यालय क्रमांक -2 जांजगीर में कॅरियर काउंसलिंग और गाइडेंस के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं क्लास के बच्चों को भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के रिसोर्स पर्सन मुकेश प्रधान के द्वारा कॅरियर काउंसलिंग और गाइडेंस के लिए दिशानिर्देश दिया गया.

 



इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के द्वारा बताया गया कि किन तरीकों से आप कक्षा दसवीं के बाद और कक्षा बारहवीं के बाद विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों को तलाश सकते हैं. अलग-अलग विषयों को लेकर बच्चों के बहुत सारे संदेहो को भी दूर किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

बच्चों में इस कार्यशाला को लेकर काफी उत्साह देखा गया बच्चों ने कैरियर से रिलेटेड बहुत सारे सवाल किए. बहुत सारे ऐसे क्षेत्र थे,जिनके बारे में बच्चे नहीं जानते थे, इस कार्यशाला के माध्यम से उन्होंने बहुत सारे क्षेत्रों को समझा और उनको कॅरियर के क्षेत्र में बहुत सारे अवसरों को जानने का मौका भी मिला.

प्राचार्य जीपी चौरसिया द्वारा भी इस कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को उनको उनके कैरियर के लिए दिशा-निर्देश दिया गया. इस तरीके का आयोजन निश्चित रूप से बच्चों को अपने भविष्य में कॅरियर को चुनने और सही दिशा.निर्देश देने में मदद करता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता सैयद रफीक के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में उप प्राचार्य रोशन नेमी एवं मधु नायक का विशेष योगदान रहा. व्याख्याता नेहा मिश्रा, संदीप राठौर, प्रियंका तिवारी एवं अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!