Janjgir Action : 8 दुकानदारों से नगर पालिका ने 8.75 किलो सिंगल यूज थैला जब्त किया, 44 सौ रुपए जुर्मा वसूला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर- नैला नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष अभियान के तहत जांजगीर के बाजार स्थित दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए 8 दुकानदारों से 8.75 किलो सिंगल यूज थैला जब्त किया है और 44 सौ रुपए जुर्मा वसूल किया है. साथ ही, दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक यूज नहीं करने की भी चेतावनी दी है.

 



नगर पालिका जांजगीर-नैला के सीएमओ चंदन शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया गया है. सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने को लेकर पालिका द्वारा प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें इसके उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाग कि जानकारी देकर लोगों को इसका उपयोग नहीं करने की अपील की जा रही है और दुकानों में जांच कार्रवाई भी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

अभियान के तहत जांजगीर की 8 दुकानों से 8.75 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 44 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है. साथ ही, दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने करने की समझाइश दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!