Janjgir News : महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को जागरूक किया गया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. सखी वन स्टाफ सेंटर के द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गीतेश कौशिक, जिला पंचायत की सीईओ डॉ. ज्योति पटेल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिता अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मौजूद थे.

 



कार्यशाला में जिले भर की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई. कार्यशाला में महिलाओं को होने वाली हिंसा के खिलाफ जागरूक किया गया और कानून की जानकारी दी गई. साथ ही, महिलाओं को सशक्त करने के लिए जानकारी दी गई. कार्यशाला में सभी विभाग से पहुंचे अधिकारियों को विभागीय स्तर पर महिला हिंसा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कराने की चर्चा की गई. महिलाओं ने कहा कि कार्यशाला से बहुत कुछ सीखने को मिला है, वहीं जनप्रतिधियों और अफसरों ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने सतत प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

इस मौके पर तान्या पाण्डेय, सखी वन सेंटर की प्रभारी निशा खान समेत बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों से आई महिलाएं मौजूद थीं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!