JanjgirChampa Accident FollowUp : सड़क हादसे में लड़के की मौत का मामला, मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोग 5 घण्टे बीत जाने के बाद भी सड़क के किनारे डटे

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के मुरलीडीह गांव में सड़क हादसे में लड़के की मौत के मामले में 5 घंटे बीत जाने के बाद भी आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क के किनारे शव रखकर सड़क पर डटे हुए हैं. हालांकि, मौके पर तनाव है और प्रशासन की टीम कई थाने के टीआई सहित पुलिस बल मौके पर तैनात मौजूद हैं.

 



दरअसल, आज मुरलीडीह के NH ओवरब्रिज के नीचे के रोड पर कार ने बाइक सवार 3 लड़कों को कुचला दिया था, जिसमें बाइक सवार राजवीर नोरगे नाम के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई थी. साथ ही, गम्भीर रूप से घायल सौतम सोनवानी, कृष जोगी दोनों लड़कों को बिलासपुर रेफर किया गया है. बाइक सवार तीनों लड़के, मुरलीडीह गांव के ही रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

घटना के बाद से मौके पर तनाव है और आक्रोशित लोग सड़क किनारे शव रखकर पिछले 5 घण्टे से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, प्रशासन और पुलिस के द्वारा समझाइस दी जा रही है, लेकिन आक्रोशित लोग सड़क के किनारे शव लेकर डेट हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!