JanjgirChampa Accident FollowUp : सड़क हादसे में शख्स की मौत का मामला, पत्नी को मुआवजा मिलने के बाद मामला हुआ शांत, 5 घण्टे तक रहा चक्काजाम

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के बुड़गहन गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में मृतक शख्स सत्येंद्र डहरिया की पत्नी को मुआवजा राशि मिलने के बाद मामला शांत हुआ.



दरअसल, हरदीबाजार के रहने वाले सत्येंद्र डहरिया, दीपका खदान में टैंकर ड्राइवर था, जो अपने ससुराल बरगवां गांव आया था और वह दीपका खदान ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था. वह बुड़गहन गांव के पनोरापारा पहुंचा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक सवार टैंकर ड्राइवर सत्येंद्र डहरिया की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद कई घण्टे तक चक्काजाम जारी रहा और हरदीबाजार मार्ग में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. इसके बाद तहसीलदार गरिमा मनहर, डीएसपी चंद्रशेखर परमा और बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी मौके पर थे. फिलहाल, मृतक की पत्नी को प्रशासन ने 25 हजार की आर्थिक मदद दी है, जिसके बाद मामला शांत हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!